Headlines

समस्तीपुर- पूजा का प्रसाद खाने से 30 लोग बीमार:सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल; महिलाएं और बच्चे भी शामिल




समस्तीपुर के उजान गांव में शुक्रवार रात प्रसाद खाने से 30 से अधिक लोग बीमार हो गए। आनन-फानन में इलाज के लिए बिथान और हसनपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनमें 10 बच्चे और 8 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना बिथान थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक गांव में राम सकल यादव के घर उनके पोते के मुंडन संस्कार के अवसर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा आयोजित की गई थी। प्रसाद खाने के कुछ देर बाद ही लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। सबसे पहले उमेश यादव को उल्टी हुई। ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल इसके बाद शंकर यादव, शंभू यादव समेत अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते गांव के कई घरों से लोगों के बीमार होने की सूचना आने लगी। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से बीमार लोगों को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी का इलाज शुरू किया। छानबीन में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। प्रसाद खाने के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से स्वास्थ्य विभाग भी मामले की जांच में जुट गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *