7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज 22 अगस्त की रात करीब 7.30 बजे बुध ग्रह कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद बुध 7 सितंबर तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद कन्या राशि में चला जाएगा। सिंह राशि में बुध के आने से सभी 12 राशियों के लोगों पर इस ग्रह का असर बदल रहा है। उज्जैन ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए आने वाला समय कैसा रह सकता है…
बुध का पंचम भाव में होना आपकी बुद्धि और सोचने की क्षमता को तेज करेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा है और पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेम संबंध में अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रख पाएंगे, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। शेयर बाजार या नए निवेश में सोच-समझकर कदम बढ़ाना होगा।
- वृषभ राशि
चतुर्थ भाव में बुध के प्रभाव से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर-परिवार के मामलों में बातचीत से बड़े विवाद हल हो जाएंगे। जमीन, मकान या गाड़ी खरीदने की योजना बन सकती है। माता के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा और उनका सहयोग आपको हर काम में सफलता दिलाएगा।
- मिथुन राशि
तृतीय भाव में बुध का होना आपके आत्मविश्वास और बोलचाल के तरीके को बहुत प्रभावी बनाएगा। भाई-बहनों और दोस्तों के साथ रिश्ते सुधरेंगे। अगर आप मीडिया, राइटिंग, सेल्स या मार्केटिंग से जुड़े हैं, तो यह समय आपको नए अवसर और बेहतर पहचान दिला सकता है। छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
- कर्क राशि
द्वितीय भाव में बुध के आने से आपकी वाणी में मिठास और आकर्षण बढ़ेगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। अपनी बातों से आप दूसरों को आसानी से प्रभावित कर लेंगे, जिससे व्यापार में लाभ होगा।
- सिंह राशि
बुध आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में रहेगा, जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता और बुद्धिमत्ता तेज होगी। आप अपनी बात खुलकर और प्रभावशाली ढंग से कह पाएंगे। नए विचार दिमाग में आएंगे जो करियर में आगे बढ़ाएंगे। हालांकि, थोड़ा धैर्य बनाए रखें और दूसरों की बात भी ध्यान से सुनें।
- कन्या राशि
द्वादश भाव में बुध का गोचर आपके खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी कर सकता है। जो लोग विदेश से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं या वहां जाना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। सेहत का ध्यान रखें और लेन-देन के मामलों में दस्तावेजों को ध्यान से पढ़कर ही हस्ताक्षर करें।
- तुला राशि
एकादश भाव में बुध का होना आपकी आय के नए स्रोत खोल सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। दोस्तों और बड़े भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आपकी कोई अधूरी इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है।
- वृश्चिक राशि
दशम भाव में बुध के होने से कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धि और कार्यशैली की प्रशंसा होगी। नौकरी में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं या जिम्मेदारी बढ़ सकती है। उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें। बिजनेस करने वालों के लिए नई रणनीतियां बनाने और उन्हें लागू करने का यह सही समय है।
अष्टम भाव में बुध का गोचर आपको अचानक कोई वित्तीय लाभ या रुका हुआ धन दिला सकता है। रिसर्च, पढ़ाई या गुप्त विषयों में रुचि रखने वालों के लिए समय बहुत बढ़िया है। हालांकि, अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी भी तरह की गुप्त बातें या गलतफहमी अपनों के बीच न पनपने दें।
नवम भाव में बुध का प्रवेश आपके भाग्य को बढ़ाएगा। उच्च शिक्षा, धार्मिक कार्य या लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं। पिता और गुरु से सही मार्गदर्शन मिलेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो किस्मत आपका पूरा साथ देगी।
- कुंभ राशि
सप्तम भाव में बुध का होना आपके वैवाहिक जीवन और साझेदारी के काम में सकारात्मक बदलाव लाएगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। बिजनेस पार्टनरशिप में नए समझौते हो सकते हैं जो भविष्य में बड़ा फायदा देंगे।
छठे भाव में बुध का गोचर आपको विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगा। कोर्ट-कचहरी या विवाद से जुड़े मामलों में स्थिति आपके पक्ष में आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम में थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी, लेकिन परिणाम सुखद रहेंगे। सेहत के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतें।

