![]()
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में हो रहे कांग्रेस का ‘रचनात्मक कांग्रेस प्रकोष्ठ’ के अधिवेशन में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- आपने जंतर-मंतर पर देखा होगा कि स्टूडेंट्स ने खुद को एक्सप्रेस किया। अमित शाह को चाणक्य और न जाने क्या-क्या कहा जाता था, लेकिन वो गायब हो गए। वे 20 दिन तक संसद में नहीं आ पाए। क्योंकि, अब इस सरकार को समझ आ गया है कि ये देश अपने आपको express करने से नहीं रोकेगा। गुरुवार को अधिवेशन का दूसरा दिन था। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी लोगों से संवाद किया। अधिवेशन में शिक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, बेरोजगारी और पर्यावरण सहित समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। राहुल गांधी ने आगे कहा- भारत में बहुत से लोग इस कायर शक्ति के सामने कायरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। अगर आप ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ रहे हों और अचानक डर लगने की बात कहें तो समझ में आता है। लेकिन आज आप उन मसखरों और जोकरों से लड़ रहे हैं, जिन्हें हमारे दर्शन या इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है। जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स को चुप रहने को कहा गया। एक दुखी मां को चुप रहने को कहा गया। वे (भाजपा-आरएसएस) व्यवस्था थोपना चाहते हैं। और हमारा काम है भारत को अपनी अभिव्यक्ति देना और उस व्यवस्था को तोड़ना। आरएसएस की अभिव्यक्ति की भी रक्षा करेंगे राहुल ने अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर आरएसएस को भी अपने निशाने पर लिया, लेकिन कहा कि यदि किसी दिन आरएसएस की अभिव्यक्ति को खत्म करने की बात होगी तो वह उसकी भी रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए लोकतंत्र का मतलब है कि जो कुछ भी आपके दिल में है, आप खुलकर बोलो। जब देश की अभिव्यक्ति बाहर आएगी तो दुनिया भारत की ताकत देखेगी। दो दिन के अधिवेशन में कई मुद्दों पर चर्चा रचनात्मक कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 12 अगस्त को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में शुरू हुआ था। इसमें सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, अकादमिक जगत, कलाकारों, समुदाय प्रतिनिधियों और नागरिक समाज से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। पहले दिन अर्थव्यवस्था, रोजगार, गरीबी और असमानता, पर्यावरण, विकास, विस्थापन, प्रदूषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय, अधिकार, संस्कृति और शोध जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। ———————- ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले-कांग्रेस हो या केंद्र सरकार, स्टूडेंट की बात सुनें:इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन शुरू किया राहुल गांधी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट में कहा कि हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद है। हर सरकार को स्टूडेंट्स की बात सुननी चाहिए। एजुकेशन सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल बोले:सरकार को समझ आ गया है कि देश अपने आपको एक्सप्रेस करने से नहीं रोकेगा
