Headlines

छपेरातर में शिक्षक से मारपीट, एक युवक हिरासत में:भोजपुरी गाना बजाने से रोकने के विवाद में घटना




पंडारक थाना क्षेत्र के छपेरातर में भोजपुरी गाना बजाने से रोकने के विवाद में एक शिक्षक के साथ मारपीट की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। शिक्षक प्रणव कुमार छुट्टी के बाद ऑटो से बाढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चार-पांच नकाबपोश युवकों ने उनका ऑटो रोक लिया। युवकों ने शिक्षक को जबरन ऑटो से नीचे उतारा और उनके साथ मारपीट की। घायल शिक्षक के अनुसार, मारपीट करने वाले युवकों में से दो उनके ही छात्र थे। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ युवकों के पास हथियार थे। शिक्षक ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले स्मार्ट क्लास में भोजपुरी गाना बजाने को लेकर छात्रों से उनकी बहस हुई थी, जिसके बाद उन्हें कथित तौर पर धमकी भी मिली थी। मारपीट में घायल होने के बाद शिक्षक ने पंडारक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में अपना इलाज कराया। घटना की सूचना मिलने पर पंडारक थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, और पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान तथा घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *