![]()
पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गई। बुधवार को आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बन गया। यह यात्रा हरसिद्धि प्रखंड परिसर से शुरू हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, निकेश राज चौहान और अंचलाधिकारी अरविंद चौधरी सहित कई कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बाल विकास परियोजना विभाग की सेविकाओं और कर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें प्रखंड अध्यक्ष प्रमिला कुमारी, सेविका ममता कुमारी, सविता देवी, कल्पना देवी, निर्मला देवी, मंजू देवी, सत्य देवी, अंजू तिवारी और गोदावरी देवी प्रमुख थीं। इसके अतिरिक्त, प्रखंड समन्वयक मृगांक राज, महिला पर्यवेक्षिका बबिता कुमारी, लक्की कुमारी, हेवन्ती कुमारी और डाटा ऑपरेटर सुमित कुमार ने भी यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और आम जनता से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इसी क्रम में, श्री रामेश्वर राजकीय मध्य विद्यालय सोनबरसा में ‘घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा’ थीम के तहत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाध्यापक प्रमोद महतो, अमित कुमार तिवारी, बैद्यनाथ पासवान, मनोज कुमार, अनुराधा कुमारी, शारदा कुमारी, मुकेश कुमार सहित कई शिक्षकों और बच्चों ने भाग लिया। राजकीय मध्य विद्यालय लक्ष्माणवा पीपरा द्वारा भी ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गई, जिसमें प्रधान शिक्षिका माधुरी देवी, शिक्षक संजय कुमार, ध्रुव नारायण राम, भागेश्वर सिंह, अनिल कुमार, लालसा देवी और शिक्षासेवक लाल बाबू राम शामिल थे। इस दौरान पोषक क्षेत्र के निवासियों को ‘मिशन हर घर तिरंगा’ के प्रति जागरूक किया गया। राजकीय मध्य विद्यालय हसुआहां मानिकपुर में भी सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली, जिसकी जानकारी महेश्वर कुमार पासवान ने दी।
Source link
हरसिद्धि में 'हर घर तिरंगा' यात्रा:सैकड़ों लोग शामिल हुए, देशभक्ति नारों की गूंज
