![]()
मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने STF के सहयोग से एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और लूट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई बुधवार को बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र के घरबारा निवासी रोहित कुमार, पिता राकेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रोहित बोचहां थाना में दर्ज कांड संख्या 2022 में अप्राथमिकी अभियुक्त है। इस मामले में आईपीसी की धारा 399, 414, 402, 34, आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a, 26, 35 और एनडीपीएस एक्ट की धारा 20/22 के तहत मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त, आरोपी रोहित कुमार बोचहां थाना में वर्ष 2019 में दर्ज कांड संख्या (धारा 392 आईपीसी) में भी अप्राथमिकी अभियुक्त है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से उसके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व के मामलों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन आपराधिक गतिविधियों में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे। बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि वांछित आरोपी से घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस मामले में आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Source link
बोचहां पुलिस ने वांछित आरोपी को पकड़ा:आर्म्स एक्ट, NDPS और लूट के कई मामलों में फरार चल रहा था
