Headlines

बैदा में छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली:जमकर देशभक्ति नारे लगाएं, लोगों से घर पर तिरंगा लगाने की अपील




गयाजी के आमस प्रखंड के बैदा गांव स्थित गांधी आजाद पब्लिक स्कूल ने बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा का नेतृत्व स्कूल के चेयरमैन मोहम्मद नईमुद्दीन ने किया। छात्रों ने जमकर तिरंगा यात्रा निकाली तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय गान और देशभक्ति गीत गाते हुए ‘भारत माता की जय’ तथा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। गांव की गलियों से गुजरती इस यात्रा ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलकर बच्चों का उत्साह बढ़ाते दिखे। स्कूल चेयरमैन बोले- तिरंगा देश की एकता-अखंडता और बलिदान का प्रतीक स्कूल के चेयरमैन मोहम्मद नईमुद्दीन ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा देश की संप्रभुता, एकता, बलिदान और आजादी का प्रतीक है। उन्होंने नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। नईमुद्दीन के अनुसार, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना को मजबूत करना है। नईमुद्दीन ने आगे कहा कि भारत की असली ताकत उसकी गंगा-जमुनी तहजीब, एकता और आपसी भाईचारे में निहित है। उन्होंने बच्चों को ऐसी शिक्षा देने की बात कही, जिससे वे पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ-साथ जिम्मेदार, देशभक्त और अच्छे नागरिक भी बन सकें। तिरंगा यात्रा में ये लोग भी शामिल हुए इस यात्रा को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षकों सैयद शकील अहमद, शुभम सिंह, अशरफ जमाली, सोनू कुमार, हसनैन हैदर, शाहिद शब्बीर, मुजफ्फर रजा, विशाल कुमार, मुज्तर रजा और मजहर रजा सहित अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों ने पूरे मार्ग में छात्रों का उत्साहवर्धन किया और यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। गांव की गलियों से गुजरती इस तिरंगा यात्रा ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया। लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारे और बच्चों का उत्साह इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *