Headlines

अशोक साह सिमराही दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चुने गए:ठाकुरबाड़ी में बैठक, आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों पर हुई चर्चा




राघोपुर प्रखंड के सिमराही स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बुधवार रात 8 बजे श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी प्रांगण में हुई, जिसकी अध्यक्षता महिन्द्र प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा समिति का गठन करना था। इस दौरान सर्वसम्मति से अशोक साह को सिमराही सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित सदस्यों और नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। बैठक में पूजा आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए आपसी सहयोग का संकल्प लिया। इस अवसर पर अशोक भगत, बिन्दा प्रसाद गुप्ता, महिन्द्र गुप्ता, राधेश्याम भगत, राजेन्द्र साह, ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल, संत अमरजीत, चन्दु दास, विनय भगत, प्रमोद साह, अमित भगत, विक्की भगत, गुरु सिंह और जीतू सोनी सहित कई नगरवासी उपस्थित रहे। बैठक का समापन रात 10 बजे हुआ। सभी सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *