Headlines

गयाजी में रोहतास का मोबाइल चोर गिरफ्तार:कोयरीशाही मस्जिद के पास पकड़ा गया युवक, चोरी के फोन भी हुए बरामद




गयाजी में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कोयरीशाही मस्जिद के पास से पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले का खुलासा बुधवार को गयाजी के एसएसपी सुशील कुमार ने पीसी की। पुलिस को एक वादी के माध्यम से सूचना मिली थी कि कोयरीशाही मस्जिद के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहा है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जो प्रारंभिक जांच में चोरी के पाए गए। आरोपी की पहचान रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र निवासी मो. कमर आलम, पिता स्वर्गीय नजाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना में कांड संख्या 445/26 दर्ज किया गया है। आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही पुलिस

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गयाजी शहर में हाल के दिनों में हुई मोबाइल चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी कोई भूमिका रही है या नहीं। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके संभावित साथियों और चोरी के नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करने वाले अपराधी अक्सर लोगों की व्यस्तता का फायदा उठाते हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है। विशेषकर बाजार, धार्मिक स्थल, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल और कीमती सामान को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
मोबाइल मालिकों की हो रही पहचान
एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि गयाजी पुलिस चोरी सहित सभी तरह की आपराधिक घटनाओं पर लगातार नजर रख रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस बरामद दोनों मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *