Headlines

पुलिस ने स्कूली बच्चों के बीच चलाया जागरूकता कार्यक्रम:शेखपुरा में साइबर क्राइम, चाइल्ड लेबर, बाल विवाह और छेड़खानी पर दी जानकारी




शेखपुरा के सदर प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादशाहपुर में बुधवार को स्कूली बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को साइबर फ्रॉड, बाल श्रम, बाल विवाह और छात्राओं से छेड़खानी जैसे विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों को साइबर अपराध से बचाव, विद्यालय आने-जाने के दौरान बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी से सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया गया। इन सभी कानूनी प्रावधानों से संबंधित पोस्टर और पंपलेट भी बच्चों के बीच वितरित किए गए। यह कार्यक्रम महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह जिलास्तरीय टीम में महिला हेल्प लाइन की प्रभारी अमृता दयाल और अंजनी कुमार राय भी शामिल थे। उन्होंने बच्चों को कानूनी जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई। पुलिस ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ‘पीपल फ्रेंडली पुलिसिंग’ के तहत यह आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई। गुड टच और बैड टच के बारे में भी जानकारी दी उन्हें सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह और नशा सेवन से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इन बुराइयों से दूर रखने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, स्कूली बच्चों को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में भी जानकारी दी गई। किसी भी संकट की स्थिति में मदद के लिए वरीय पुलिस अधिकारियों ने अपने टेलीफोन और मोबाइल नंबर साझा किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *