Headlines

पंजाब- महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO:5 सेकेंड में 6 बार डंडे मारे, नाले में गिरने के बाद भी पीटते रहे हमलावर




पटियाला में दो गुटो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो बहस के बाद हाथापाई और फिर मारपीट में बाद गया। इस दौरान एक गुट के लोगों ने दूरी गुट की महिला को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा। इसका 38 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें में एक महिला पर 5 सेकेंड में 6 वार डंडे से हमला किया गया। इस दौरान वह गंदे नाले में गिर जाती है, लेकिन आरोपी फिर भी उसे पीटते रहते हैं, जिससे वह कुछ देर तक वहीं पर पड़ी रहती है। घटना सनौर की है, फिलहाल विवाद की मुख्य वजह सामने नहीं आई है और न मारपीट करने वाले कौन हैं, इसका पता चला है। पुलिस को भी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने कहा कि अगर शिकायत मिलते ही तो मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… वीडियो की शुरुआत में रात के समय गली में कुछ लोग दिखाई देते हैं। सड़क किनारे कई दोपहिया वाहन खड़े हैं। कुछ लोग आपस में बहस करते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान एक युवक आगे बढ़ता दिखाई देता है और कुछ लोग उसके पीछे जाते हैं। इसके बाद कैमरा दूसरी तरफ घूमता है। यहां हल्के रंग की शर्ट पहना एक युवक सड़क पर झुके हुए व्यक्ति की ओर बढ़ता दिखाई देता है। आसपास कुछ अन्य लोग भी मौजूद हैं। इसके बाद लोग वहां से आगे बढ़ते नजर आते हैं। वीडियो आगे बढ़ने पर सड़क पर लोगों की भीड़ दिखाई देती है। कुछ लोग आपस में बहस और धक्का-मुक्की करते नजर आते हैं। इसके बाद कैमरा मुख्य घटनास्थल की ओर जाता है, जहां कई लोग सड़क पर खड़े दिखाई देते हैं। वीडियो के अगले हिस्से में लाल रंग के प्रिंटेड सूट में एक महिला और उसके पास सफेद शर्ट पहना एक युवक दिखाई देता है। युवक के हाथ में लंबा डंडा है। वह डंडा ऊपर उठाकर महिला की तरफ बढ़ता दिखाई देता है। महिला हाथ उठाकर उसे रोकने की कोशिश करती नजर आती है। लेकिन वे उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहते हैं, जिससे महिला पास एक नारे में गिर जाती है। इसके बाद महिला और युवक के बीच हाथापाई होती दिखाई देती है। सफेद शर्ट वाला युवक डंडा लेकर लाल सूट पहनी महिला की तरफ वार करता नजर आता है, जबकि महिला हाथ उठाकर उसे रोकने की कोशिश करती है। इसी दौरान पास खड़े कुछ लोग दोनों के बीच आने और उन्हें अलग करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। वीडियो के अंतिम में भी सड़क पर कई लोग मौजूद रहते हैं और कुछ लोग आपस में हाथापाई करते नजर आते हैं। पुलिस बोली-घटना की जानकारी नहीं मामले की जानकारी लेने के लिए जब सनौर थाने से संपर्क किया गया, तो वहां तैनात मुंशी ने पहले घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वीडियो देखने के बाद मामले का पता लगाया जाएगा। हालांकि, बाद में उन्होंने बताया कि घटना के बारे में कुछ जानकारी मिली है। फिलहाल, पुलिस की ओर से इस मामले में किसी कार्रवाई या केस दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं की गई है। ************ ये खबर भी पढ़ें: तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला: सड़क पर बिखरी लाशें; गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे थे फरीदकोट
फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचल दिया, जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी शिवरात्रि के लिए गंगोत्री से गंगाजल की डाक कांवड़ लेकर फरीदकोट लौट रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *