Headlines

नालंदा में रेलकर्मियों का प्रदर्शन, मार्च निकाला:पुरानी पेंशन बहाली, 8वें पे कमीशन और बोनस की मांग; लेबर कोड-प्राइवेटाइजेशन का विरोध




नालंदा में ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले रेलकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विशाल जन कन्वेंशन और जन जागरूकता अभियान चलाया। ‘एकजुटता हमारी ताकत-अधिकार हमारा लक्ष्य’ के नारे के साथ कर्मचारियों ने निजीकरण, लेबर कोड और नई पेंशन स्कीम के खिलाफ आवाज बुलंद की। ईसीआरईयू की प्रमुख मांगों में बिना शर्त पुरानी पेंशन की बहाली सर्वोपरि है। इसके अलावा, 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट अविलंब लागू करने और न्यूनतम वेतन 60,000 रुपए (फिटमेंट फैक्टर 3.33 के अनुसार) करने की पुरजोर मांग की गई है। कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग के आधार पर 46,157 रुपए बोनस भुगतान की भी वकालत की। साथ ही, चारों नए श्रम कानूनों को रद्द कर पुराने श्रम कानून लागू करने की मांग की गई है। माता-पिता को मेडिकल सुविधा मुहैया कराने की मांग ईसीआरयू के अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि जोनल अध्यक्ष और महासचिव के नेतृत्व में चलाया जा रहा एक दिवसीय अभियान पूरी तरह से रेल कर्मचारियों के हितों पर केंद्रित है। इसमें मुख्य रूप से रेलकर्मियों के माता-पिता को मेडिकल कार्ड, अन्य सुविधाएं देने और रेल कारखानों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग सरकार के समक्ष रखी गई है। इसके अलावा, यूनियन ने रेलवे के कार्यों की आउटसोर्सिंग और निजीकरण का कड़ा विरोध करते हुए सभी रिक्त पदों पर अविलंब नई बहाली करने की मांग उठाई। रिस्क अलाउंस और सुरक्षा उपकरणों की मांग कन्वेंशन में कार्यप्रणाली को लेकर भी कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें ड्यूटी आवर्स का कड़ाई से पालन कर इसे 8 घंटे तक सीमित रखने, रनिंग स्टाफ की 36 घंटे के अंदर मुख्यालय वापसी सुनिश्चित करने और महिला कर्मियों के लिए स्पेशल छुट्टी, कॉमन रूम की व्यवस्था करने की मांग शामिल है। साथ ही, ट्रैक मेंटेनर, लाइन कर्मचारियों के लिए जीवन रक्षक डिवाइस और असिस्टेंट लोको पायलट, ट्रैक मशीन, टीआरडी स्टाफ को रिस्क अलाउंस देने पर भी विशेष जोर दिया गया। मंडलों के रेल अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी इस अवसर पर बिपिन बिहारी पंडित, मंटू पासवान, रामाशीष पासवान, दिलीप कुमार सिंह, धनजी, रबिंदर कुमार सिंह, कोटणीस, नंदेलाल, रंजीत कुमार, अखिलेश कुमार, रबीशंकर कुमार, अमित कुमार, हिमांशु कुमार, बब्लू कुमार, मनीष कुमार, विनोद कुमार, शत्रुधन मंडल, अरुण कुमार, विवेक कुमार, रविरंजन कुमार, उपेंद्र कुमार, राजीव कुमार समेत दर्जनों ईसीआरईयू के कर्मी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *