Headlines

दरभंगा में 26.20 लाख की विदेशी शराब बरामद:मद्य निषेध टीम ने कंटेनर पकड़ा, चकमा देने के लिए सामान के बीच छिपाकर रखा था




दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में मद्य निषेध टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शिवराम गांव से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 10 चक्का कंटेनर को भी जब्त किया गया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 26.20 लाख रुपए बताई जा रही है। विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। टीम को चकमा देने के लिए कंटेनर में फेविकोल के सामान के बीच खेप छिपाकर रखी गई थी। गिरोह में शामिल लोगों की तलाश जारी अधिकारियों के अनुसार रेड के दौरान शराब लदा कंटेनर फंस गया था। इसके बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से कंटेनर को निकालकर मद्य निषेध थाना लाया गया। यहां बरामद शराब और कंटेनर को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शराब की खेप कहां से लाई गई थी, कहां डिलीवरी होनी थी। इल धंधे में कौन-कौन शामिल है। इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग या प्रशासन को सूचना दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *