Headlines

गरहाँ में भूमि विवाद में युवक को पीटा:घर लौटते समय हमला करने का आरोप, अस्पताल में भर्ती




मुजफ्फरपुर जिले के गरहाँ थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की शनिवार की शाम बेरहमी से पिटाई की गई। घटना शनिवार शाम करीब 7:30 बजे पटियाशा गांव के चौक के समीप हुई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान पटियाशा गांव निवासी मोहम्मद माजिद हुसैन के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हिरा के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोचहाँ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ. अर्णव प्रकाश और स्वास्थ्यकर्मी राकेश कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। मोहम्मद हिरा ने गरहाँ थाना में दिए लिखित आवेदन में बताया कि वह अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। युवक का आरोप है कि उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आवेदन में घायल ने मारपीट के पीछे भूमि विवाद का जिक्र किया है और आरोपितों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसकी मौसी की लड़की का उसके भाई ताबिश इमाम से विवाद चल रहा है, जिसके चलते यह घटना हुई। मामले की सूचना मिलने के बाद गरहाँ थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट के कारणों, घटनास्थल और आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *