Headlines

सहरसा निगम की बैठक में विकास पर मीटिंग:हर वार्ड में सड़क-नाला और पानी की सुविधा पर जोर, सफाई कर्मियों की हड़ताल का मुद्दा भी उठा




नगर निगम सभागार में शनिवार को महापौर बैन प्रिया की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के समग्र विकास, विभिन्न वार्डों में चल रही योजनाओं की प्रगति, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों और नगर निगम प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। हर वार्ड में संतुलित विकास पर जोर बैठक में सहरसा सदर विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने नगर निगम के सभी वार्डों में संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का समान रूप से क्रियान्वयन होना चाहिए, ताकि शहर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपील की। नए वार्डों में सड़क, नाला और जलनिकासी को प्राथमिकता महिषी विधायक गौतम कृष्ण ने नए वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने सड़क, नाला, जलनिकासी, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने की बात कही। उन्होंने विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया। महापौर बोलीं- हर वार्ड तक पहुंचे विकास योजनाओं का लाभ महापौर बैन प्रिया ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता प्रत्येक वार्ड तक विकास योजनाओं का पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर के निर्माण के साथ नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने का भरोसा दिलाया। सफाई कर्मियों की हड़ताल से बनी स्थिति पर भी चर्चा उपमहापौर उमर हयात ने सफाई व्यवस्था को शहर की प्रमुख जरूरत बताया। उन्होंने सफाई कर्मियों की हड़ताल से उत्पन्न स्थिति के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन संबंधित पक्षों के साथ समन्वय कर सफाई व्यवस्था को सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। सड़क, नाला, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था पर चर्चा नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क निर्माण, नाला, जलनिकासी, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और कर प्रशासन समेत कई जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक से लेकर निगम अधिकारी तक रहे मौजूद बैठक में सहरसा सदर विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता, महिषी विधायक गौतम कृष्ण, उपमहापौर उमर हयात, सभी पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, नगर प्रबंधक अभिसार कश्यप, रोकड़पाल संतोष कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *