Headlines

जोगबनी आईसीपी में सीमा सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा:फुल बॉडी ट्रक स्कैनर लगाने की तैयारी तेज, आईसीपी की सुरक्षा में सीआईएसएफ तैनाती पर भी चर्चा




आईसीपी जोगबनी में भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) के कार्यों और भारत-नेपाल सीमा पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। गृह मंत्री के निर्देशों के अनुपालन की हुई समीक्षा बैठक में 25 फरवरी 2026 को किशनगंज में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को गृह मंत्री के निर्देशों का प्रभावी और समयबद्ध तरीके से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने को कहा। लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम में तेजी लाने पर जोर बैठक में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम के कार्यान्वयन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सिस्टम की वर्तमान प्रगति और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की। जिला पदाधिकारी ने सिस्टम को जल्द से जल्द प्रभावी बनाने और इससे जुड़े कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। फुल बॉडी ट्रक स्कैनर की स्थापना की तैयारियों पर चर्चा आईसीपी जोगबनी में फुल बॉडी ट्रक स्कैनर सिस्टम की स्थापना और संचालन को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। इस आधुनिक प्रणाली के जरिए सीमा पार आने-जाने वाले मालवाहक वाहनों की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने की योजना है। अधिकारियों ने स्कैनर की स्थापना के लिए जरूरी तैयारियों और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। आईसीपी की सुरक्षा में सीआईएसएफ की तैनाती पर विचार आईसीपी जोगबनी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीआईएसएफ की विशेष सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की संभावना पर भी विचार किया गया। सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए बैठक में सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। 15 किलोमीटर क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा भारत-नेपाल सीमा पर आईसीपी के दोनों ओर लगभग 15 किलोमीटर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आवश्यकता के अनुसार बाड़ लगाने की संभावना पर भी चर्चा हुई। संबंधित विभागों को इसके तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं का अध्ययन कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। रोजगार और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा आईसीपी बैठक में लैंड पोर्ट के आसपास बेहतर नगर नियोजन और आधारभूत संरचनाओं के विकास पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि आईसीपी जोगबनी को केवल सीमा व्यापार केंद्र तक सीमित न रखते हुए रोजगार सृजन, राजस्व वृद्धि और आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद बैठक में एसएसबी बथनाहा के समादेष्टा, भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के मैनेजर, सहायक आयुक्त सीमा शुल्क जोगबनी समेत विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सीमा सुरक्षा, व्यापारिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ आगे की कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *