Headlines

भभुआ पहुंचे मंत्री जमा खान:बोले- विपक्ष का काम सिर्फ आलोचना करना रह गया, बिहार के विकास के लिए एनडीए से काम का तरीका सीखें




बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान कैमूर जिले के भभुआ स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। स्थानीय एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री जमा खान ने विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल आलोचना करना रह गया है और वे बिहार के विकास तथा जनहित के मुद्दों पर कभी गंभीर नहीं रहते। एनडीए से काम करने का तरीका सीखना चाहिए मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष सदन की बैठकों और महत्वपूर्ण चर्चाओं से अनुपस्थित रहता है, जबकि बाहर निकलकर बयानबाजी करता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ऐसे रवैये को देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। जमा खान ने एनडीए को एक अनुशासित गठबंधन बताया, जो संवैधानिक दायरे में रहकर कार्य करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था, विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाएं तेजी से लागू हो रही हैं। मंत्री ने विपक्ष को सलाह दी कि यदि वे वास्तव में बिहार का विकास चाहते हैं, तो उन्हें एनडीए से काम करने का तरीका सीखना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय और जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह पटेल सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता सर्किट हाउस में मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *