Headlines

'परिवार को घर में बंधक बनाकर JCB से मकान तोड़ा':किशनगंज में लाखों की संपत्ति नष्ट करने और जमीन हड़पने का आरोप, FIR दर्ज




किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के बरारो वार्ड संख्या-01 निवासी मुबारक आलम ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि आरोपियों ने उनके परिवार को घर में बंधक बनाकर जेसीबी से मकान तोड़ दिया, फसल और पेड़-पौधों को नष्ट कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। ‘घर में बाहर निकलने तो जान से मार देंगे’ मुबारक आलम ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 6 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 बजे गांव के शोहेब आलम, बली अहमद, अरबाज आलम, नूर मोहम्मद, फरीद आलम समेत 10 से 15 अन्य लोग तलवार और चाकू लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने परिवार के सदस्यों को घर में कैद कर लिया और बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने जेसीबी मशीन का उपयोग कर उनका पक्का मकान ध्वस्त कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मकान के निर्माण में लगभग चार लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके अतिरिक्त, खेत में लगी फसल, बांस के झाड़ और अन्य पेड़-पौधों को भी नष्ट कर दिया गया, जिससे उन्हें कुल सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाया पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन पर जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय और मानसिक तनाव में है। इस मामले में सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *