Headlines

ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वॉय पर मारपीट का आरोप:किशनगंज में पते के विवाद पर युवक को रॉड से पीटा, FIR दर्ज




किशनगंज में ऑनलाइन सामान की डिलीवरी के दौरान पते को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस मामले में ब्लिंकिट के एक डिलीवरी ब्वॉय सहित तीन नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सही पता नहीं देने पर दोनों पक्षों में कहासुनी जानकारी के अनुसार, शहर के खानकाह चौक निवासी एक युवक ने ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट से सामान ऑर्डर किया था। आरोप है कि डिलीवरी ब्वॉय को ग्राहक का सही पता नहीं मिल पा रहा था, जिसके कारण फोन पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर डिलीवरी ब्वॉय मौके पर पहुंचा, जहां बहस और तेज हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि डिलीवरी ब्वॉय ने अपने कुछ अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि झड़प के दौरान एक युवक ने ऑर्डर करने वाले के भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सदर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्वॉय सहित तीन नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान व भूमिका की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *