![]()
बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड के रामचुआ गांव में शनिवार शाम एक दुखद घटना में चार वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामचुआ गांव निवासी सीताराम पासवान के पुत्र श्रीअंश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, श्रीअंश गांव के पास स्थित रामचुआ डांढ़ के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरे डांढ़ में गिर गया। बच्चे को पानी में गिरता देख उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्चे की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने श्रीअंश को पानी से बाहर निकाला। मां स्कूल में रसोइया का काम करती हैं इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। श्रीअंश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और एक भाई-बहन में सबसे छोटा था। उसकी मां काजल देवी गांव के विद्यालय में रसोइया का काम करती हैं, जबकि पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर शंभूगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
पानी में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत:बांका में बच्चों के साथ खेलते समय डांढ़ में फिसलकर गिरा, ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया
