![]()
मुंगेर जिले के सिसुआ गांव में शुक्रवार सुबह एक 70 वर्षीय किसान की अचानक मौत हो गई। यह घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक की पहचान विवेकानंद मिश्रा के रूप में हुई है, जो प्रतिदिन की तरह साइकिल से सिसुआ-महापुर मोड़ पर पीने का पानी लेने पहुंचे थे। पानी भरने के बाद विवेकानंद मिश्रा 20 लीटर का डिब्बा अपनी साइकिल के कैरियर पर रखने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि विवेकानंद मिश्रा पानी का डिब्बा लेकर अपनी साइकिल के पास खड़े हैं। जांच के बाद डेड घोषित किया डिब्बे को कैरियर पर रखते समय वह अचानक लड़खड़ाए और कुछ ही सेकंड में जमीन पर गिर पड़े। उन्हें गिरता देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें सड़क किनारे किया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विवेकानंद मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम या विस्तृत चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो पाएगी। स्थानीय लोगों के बीच घटना चर्चा का विषय घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उन्हें पूरी घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद परिजन शव को अपने घर ले गए। विवेकानंद मिश्रा एक किसान थे और शुक्रवार सुबह भी वह प्रतिदिन की तरह पानी लेने के लिए घर से निकले थे। इस आकस्मिक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। अचानक हुई इस मौत की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने के कारण स्थानीय लोगों के बीच भी यह चर्चा का विषय बनी हुई है।
Source link
किसान की अचानक मौत, CCTV में घटना रिकॉर्ड:मुंगेर में साइकिल से पीने का पानी लेने पहुंचा था, हार्ट अटैक की आशंका
