Headlines

कोर्ट परिसर में रिटायर्ड शिक्षक की मौत:सीतामढ़ी में उल्टी के बाद बेंच से गिरे, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा कारण का खुलासा




सीतामढ़ी जिले के डुमरा कोर्ट परिसर में शुक्रवार को एक सेवानिवृत्त शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव निवासी मदन प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। मदन प्रसाद सिंह किसी आवश्यक कार्य से डुमरा कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक उल्टी हुई और वे कोर्ट परिसर में रखी बेंच से नीचे गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया और तुरंत अस्पताल भेजा। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा घटना की सूचना मिलने पर डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, अचानक हुई मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *