Headlines

DGP से मिल तेजस्वी ने AK-47 मामले पर उठाए सवाल:फायरिंग, बंटी हत्याकांड सहित कई मामलों पर सरकार को घेरा, बोले- साथ आएं विपक्ष




नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पटना स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचकर DGP विनय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ मौजूद रहा। बैठक में तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध, सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान हुई AK-47 से फायरिंग और पटना बंटी यादव हत्याकांड, भरत तिवारी एनकाउंटर और पेपर लीक जैसे कई चर्चित मामलों को प्रमुखता से उठाया। मुलाकात के बाद सरदार पटेल भवन से बाहर निकलकर तेजस्वी यादव ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए। छात्र आंदोलन में AK-47 फायरिंग पर कार्रवाई की मांग तेजस्वी यादव ने कहा, छात्र आंदोलन के दौरान तीन छात्रों पर AK-47 से गोली चलाए जाने के मामले को उन्होंने डीजीपी के समक्ष विस्तार से रखा। उनके अनुसार डीजीपी ने पूरे मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि केवल एक सिपाही को जिम्मेदार ठहराकर मामले को खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया और आदेश देने वाले अधिकारियों या जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित जिले के एसपी पर कार्रवाई की भी मांग की। मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री पर लगाए आरोप तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा AK-47 के इस्तेमाल जैसी गंभीर घटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी या फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के बिना संभव नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर न तो केंद्रीय गृह मंत्री कोई बयान दे रहे हैं और न ही बिहार के गृह मंत्री। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से भी जनता के सामने आकर पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज भी घायल छात्रों के परिजनों से मिलने गया है और वह स्वयं भी पहले छात्रों से मुलाकात कर चुके हैं। बंटी यादव हत्याकांड भरत तिवारी एनकाउंटर का मुद्दा भी उठाया तेजस्वी यादव ने बताया कि उन्होंने डीजीपी के समक्ष पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड, भरत तिवारी एनकाउंटर और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भरत तिवारी एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और मामले को दबाने की कोशिश की गई। वहीं पेपर लीक को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक बड़े माफियाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी तब तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। विपक्षी दलों से बिहार आने की अपील तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और अपराध नियंत्रण से बाहर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की छवि लगातार खराब हो रही है और बिहार को पुलिस स्टेट बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने संसद सत्र समाप्त होने के बाद सभी विपक्षी दलों के नेताओं से बिहार आने और राज्य सरकार से इन घटनाओं पर जवाब मांगने की अपील की। तेजस्वी ने कहा कि जनता के मन में कई सवाल हैं और सरकार को इन सभी मामलों पर पारदर्शी तरीके से जवाब देना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *