Headlines

बांका में 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:सास बोली-'बच्चों के रोने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची',रस्सी काटकर उतारा




बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय विवाहिता सालू कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 2021 में किया था प्रेम विवाह मृतका सालू कुमारी ने वर्ष 2021 में अनंत कुमार से प्रेम विवाह किया था। उनके पति अनंत कुमार हैदराबाद में मजदूरी करते हैं और करीब सात माह पहले गांव आए थे। दंपति के दो पुत्र हैं, जिनमें बड़ा बेटा आरव कुमार तीन वर्ष का और छोटा बेटा महज छह माह का है। बहू को फंदे पर देखकर बेटे को बुलाया मृतका की सास ने बताया कि शुक्रवार को जब वह घर की छत पर बने कमरे में पहुंचीं, तो दोनों बच्चे रो रहे थे और उनकी बहू फंदे से लटकी हुई थी। उन्होंने तुरंत अपने छोटे बेटे सौगंध कुमार को बुलाया। दोनों ने मिलकर रस्सी काटकर सालू कुमारी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला घटना की सूचना मिलने पर महिला दरोगा कुमारी रश्मि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू की जांच में जुटी है। अभी तक किसी भी परिजन द्वारा कोई आरोप नहीं लगाया गया है और ना ही कोई लिखित आवेदन दिया गया है। सूचना मिलने पर मृतका के पति हैदराबाद से घर के लिए रवाना हो गए हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *