Headlines

मोतिहारी में पंच सम्मेलन, 'विकसित भारत' पर प्रशिक्षण:जनप्रतिनिधियों को प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई




मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी और ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में एक जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को ‘विकसित भारत–वीबी-जी-राम-जी’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधियों ने इसमें सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय और उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… ‘विकसित भारत–वीबी-जी-राम-जी’ को जागरूक किया इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य सहित पंचायती राज संस्थाओं के अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि तथा जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ‘विकसित भारत–वीबी-जी-राम-जी’ योजना के प्रति जागरूक करना और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम के दौरान पंचायतों की भूमिका, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन और विकास योजनाओं के बेहतर संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों को योजना की समुचित जानकारी दी जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों को योजना की समुचित जानकारी दी जा रही है, ताकि इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के सचिव राजू बैठा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जनप्रतिनिधियों की क्षमता बढ़ेगी और वे योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। योजना रोजगार को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य तभी प्राप्त किया जा सकता है जब गांव स्तर पर योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया ज्योति कुमारी और तान्या प्रवीण ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास और रोजगार को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंचायत प्रतिनिधि मिलकर इस योजना को सफल बनाएंगे। सम्मेलन के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ग्रामीण विकास योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *