Headlines

'एक यूनिट ब्लड चार लोगों की जान बचा सकती है':औरंगाबाद में DM के बर्थडे पर 50 लोगों ने किया ब्लड डोनेट; अभिलाशा शर्मा बोलीं- आपलोग प्रेरणास्रोत




औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा के जन्मदिन पर शुक्रवार को रेडक्रॉस भवन ऑडिटोरियम में 50 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। ब्लड डोनेट करने वालों से डीएम ने कहा कि आप सभी लोग प्रेरणा के स्रोत हैं। ऑडिटोरियम में रक्तदान जनसेवा समिति की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को ही समिति के अध्यक्ष राहुल राज का भी जन्मदिन था। ब्लड डोनेशन कैंप में मौजूद डीएम ने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में रक्त की कमी नहीं होनी चाहिए। वहीं, समिति के अध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने बताया कि समिति आगे भी नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओं को इस सामाजिक अभियान से जोड़ती रहेगी। ब्लड डोनेट करने वालों का किया गया सम्मान शिविर के सफल संचालन में सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। द्वारिका जायसवाल, रवि सिंह, आशुतोष रंजन, रवि मिश्रा सहित अन्य कर्मियों ने रक्त संग्रह, पंजीकरण और चिकित्सकीय प्रक्रिया का सुव्यवस्थित संचालन किया। कार्यक्रम में नगर परिषद के उपाध्यक्ष मोहम्मद अहसान, रोशन कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज का हर स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करे तो जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। रक्तदान शिविर ने लोगों को मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। शिविर का शुभारंभ ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा, जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, नगर परिषद के चेयरमैन उदय कुमार गुप्ता तथा रेडक्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सभी रक्तवीरों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *