Headlines

बेगूसराय- सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:पटना में चल रहा था इलाज, 2 अगस्त को अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर




बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल युवक की गुरुवार देर रात इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित खरहट गांव निवासी कालीचरण यादव के पुत्र अजय कुमार(35) के रूप में हुई है। गांव के पास पर ईंट चिमनी पर मुंशी का काम करता था। मौत के बाद परिजन लाश लेकर सदर अस्पताल आए, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक के ममेरे भाई गिरीश कुमार ने बताया कि 2 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे अजय अपने घर पर ही मौजूद थे। उसी दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं कर सके। मोबाइल में रीचार्ज नहीं था, इसलिए उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति के नंबर से बात की। कॉल पर बात करने के तुरंत बाद वे घर से पैदल ही निकल गए। उनकी मोटरसाइकिल घर पर ही खड़ी रह गई। चाबी अजय की जेब में थी। थोड़ी देर बाद ही एक्सीडेंट की खबर मिली। घर से करीब एक किलोमीटर दूर मुंगेर पुल (NH-333B) के पास खून से लथपथ हालत में मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर हमलोग मौके पर पहुंचे। बेगूसराय से पटना लेकर गए थे गिरीश ने आगे बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से अजय को तुरंत मुंगेर ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने भागलपुर रेफर कर दिया, लेकिन बेहतर देखभाल की उम्मीद में उन्हें बेगूसराय के एक निजी अस्पताल ले आए। यहां भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। पटना के एक निजी अस्पताल में बीते रात इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया।
घर में मचा कोहराम अजय कुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे। वे अपने पीछे बुजुर्ग मां, पत्नी और तीन छोटी-छोटी बच्चियां छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार पत्नी गर्भवती भी हैं। अजय की मौत के बाद मासूम बेटियों के पालन-पोषण और परिवार के समक्ष जीवन-यापन की भीषण समस्या खड़ी हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *