Headlines

दरभंगा- किराना दुकान चोरी मामले का खुलासा:पुलिस ने एक आरोपी को किया अरेस्ट, दूसरे की तलाश जारी; कैश और सामान बरामद




दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में किराना दुकान से चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान धरौड़ा निवासी गोविंद चौधरी के रूप में हुई है। उसके पास से 6,854 रुपए के सिक्के, 84 पैकेट सिगरेट, एक डिब्बा काजू बरामद किया गया है। एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि मंगलवार की देर रात दुकान में चोरी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर गोविंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में शामिल दूसरे आरोपी के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूसरा आरोपी फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। छापेमारी अभियान में बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *