Headlines

गयाजी से मधुपुर तक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन:17 अगस्त तक श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा; नवादा, लखीसराय होते हुए जसीडीह जाएगी




श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ी पहल की है। गयाजी और मधुपुर के बीच प्रतिदिन श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन मानपुर, पैमार, वजीरगंज, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, किउल, झाझा और जसीडीह होकर गुजर रही है। इससे बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिल रही है। टाइम-टेबल किया जारी रेलवे के अनुसार 03654 गयाजी-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 16 अगस्त तक प्रतिदिन किया जाएगा। ट्रेन गयाजी से शाम 5 बजे खुलेगी। इसके बाद 5:18 बजे मानपुर पहुंचेगी। 5:28 बजे पैमार और 5:50 बजे वजीरगंज में ठहरेगी। 6:20 बजे तिलैया और 6:43 बजे नवादा पहुंचेगी। इसके बाद वारिसलीगंज, शेखपुरा, लक्खीसराय, किउल, मननपुर और जमुई में भी इसका ठहराव होगा। रात 12:15 बजे ट्रेन झाझा और 1:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी। आखिर में रात 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी। इस रूट से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सीधे कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। वापसी में 03653 मधुपुर-गयाजी श्रावणी मेला स्पेशल 17 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन मधुपुर से रात 2:50 बजे खुलेगी। 3:35 बजे जसीडीह पहुंचेगी। इसके बाद झाझा, जमुई, किउल, शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया, वजीरगंज और पैमार में रुकते हुए आगे बढ़ेगी। ट्रेन सुबह 10:32 बजे मानपुर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे गयाजी पहुंचेगी। यात्रियों को मिलेगी राहत रेलवे अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम जाते हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है। इससे गयाजी, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की भी अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *