![]()
सहरसा के सोनबरसा राज थाना क्षेत्र की देहद पंचायत के मोहनपुर स्थित सुरसर नदी में मंगलवार को डूबे 20 वर्षीय युवक का शव बुधवार शाम बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से निकाला। मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी स्व. रघुणी सादा के बेटे ललटून सादा के रूप में हुई है। युवक की शादी तीन माह पहले ही हुई थी। ललटून सादा मंगलवार को गांव के पास सुरसर नदी में नहाने गया था। स्नान के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। नदी किनारे मौजूद लोगों ने उसे डूबते देख शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। 2 दिनों की खोजबीन के बाद शव हुआ बरामद घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला। इसके बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। एनडीआरएफ की टीम ने लगातार दो दिनों तक नदी में सघन खोजबीन अभियान चलाया। बुधवार शाम को कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक ललटून सादा चार भाइयों और दो बहनों में चौथे स्थान पर था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी तीन माह पूर्व अन्नू कुमारी से हुई थी। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। पत्नी अन्नू कुमारी का पति की मौत के बाद बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Source link
सहरसा के सुरसर नदी में डूबा युवक:3 माह पहले हुई थी शादी, 2 दिनों की खोजबीन के बाद शव हुआ बरामद
