![]()
नवादा में उत्पाद विभाग ने गोविंदपुर उत्पाद जांच चौकी के पास बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक टाटा मैजिक पिकअप वाहन से 141 लीटर विदेशी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार में एक टाटा मैजिक पिकअप (वाहन संख्या BR 26 GA 8505) में तहखाना बनाकर विदेशी शराब लाई जा रही है। गुप्त तहखाने से 141 लीटर विदेशी शराब बरामद सूचना के आधार पर, उत्पाद विभाग की टीम ने गोविंदपुर उत्पाद जांच चौकी के समीप घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध टाटा मैजिक वाहन वहां पहुंचा। अधिकारियों ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान, गाड़ी के भीतर बनाए गए एक गुप्त तहखाने से 141 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब बरामदगी के बाद मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिले के निवासी पुटूस कुमार, पिता उमेश प्रसाद के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के एसआई दिलीप कुमार ने बताया कि बरामद शराब की यह खेप झारखंड से नालंदा ले जाई जा रही थी। जब्त वाहन और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नवादा स्थित उत्पाद कार्यालय भेज दिया गया है। वहां शराब का मूल्यांकन और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। विभाग यह पता लगा रहा है कि शराब की खेप झारखंड में कहां से लोड की गई थी और बिहार में किस स्थान तक इसकी आपूर्ति की जानी थी। इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
Source link
नवादा में टाटा मैजिक से शराब बरामद:141 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
