![]()
कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के अखिनी गांव के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अखिनी गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण राम का बेटा रविंद्र कुमार के रूप में हुई है। रविंद्र कुमार 3 अगस्त की रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी को दोस्त से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे और परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। तत्काल सत्यापन और जांच के निर्देश 5 अगस्त की सुबह लगभग 7 बजे कैमूर पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि अखिनी गांव के पास एक युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मोहनियां के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को तत्काल सत्यापन और जांच के निर्देश दिए। सब इंस्पेक्टर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड जांच के दौरान नुआंव थाना के पुलिस अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा की गई। इसमें पुलिस अवर निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) आशुतोष कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच रिपोर्ट में आशुतोष कुमार द्वारा कार्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने की बात सामने आई। इसके बाद कैमूर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
Source link
कैमूर में मर्डर केस में लापरवाही पर सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड:अखिनी गांव के पास मिला था युवक का शव, SP ने की कार्रवाई
