Headlines

अररिया के किसान मोहम्मद रहमान को मिला उत्कृष्ट कृषक पुरस्कार:स्ट्रॉबेरी की सफल खेती के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित




बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के स्थापना दिवस पर अररिया के प्रगतिशील किसान मोहम्मद अब्दुल रहमान को ‘उत्कृष्ट कृषक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उद्यानिक फसलों में स्ट्रॉबेरी की सफल खेती के लिए प्रदान किया गया। मोहम्मद अब्दुल रहमान वर्ष 2021 से स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं। अपनी मेहनत और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 22 से 23 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है। इससे पहले वे पारंपरिक रूप से धान और मक्का की खेती करते थे। तकनीकी मार्गदर्शन के बाद की स्ट्रॉबेरी की खेती कृषि विज्ञान केंद्र, अररिया के वैज्ञानिकों की सलाह और तकनीकी मार्गदर्शन के बाद उन्होंने स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की। अररिया जिले में स्ट्रॉबेरी की खेती पहले न के बराबर थी। रहमान ने यह साबित किया कि वैज्ञानिक तरीके और सही मार्गदर्शन से किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर अधिक लाभकारी कृषि कर सकते हैं। उनकी सफलता से प्रेरित होकर जिले के कई अन्य किसानों ने भी कृषि विज्ञान केंद्र, अररिया से स्ट्रॉबेरी उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वर्तमान में अनेक किसान इस फसल की खेती कर बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ी है, बल्कि जिले में उद्यानिकी फसलों के विस्तार को भी नई दिशा मिली है। किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण कृषि विज्ञान केंद्र, अररिया के वैज्ञानिकों ने बताया कि किसानों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण पौध, सिंचाई प्रबंधन और विपणन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अधिक उत्पादन और बेहतर लाभ प्राप्त कर सकें। बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा दिया गया यह सम्मान अररिया जिले के किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *