Headlines

समस्तीपुर- 70 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख, ट्रेन से उतरकर डिलीवरी देने जा रहा था




समस्तीपुर नगर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के एससी-एसटी थाने के पास छापेमारी कर हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से करीब 70 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। साबुन के डिब्बे में छिपाकर रखा था। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद हेरोइन की डिलीवरी देने जा रहे थे। इस दौरान टीम ने उसे दबोच लिया। एएसपी संजय पांडे ने इसकी पुष्टि की है। इनपुट के आधार पर टीम ने जाल बिछाया पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले जिले के पटोरी में भारी मात्रा में हेरोइन की बरामदगी हुई थी जिस मामले में कुछ तस्कर की गिरफ्तारी हुई थी। पूछताछ के बाद पुलिस को कई इनपुट मिला था कि बुधवार रात समस्तीपुर जंक्शन पर तस्कर हेरोइन लेकर पहुंचने वाले है। जिसके आधार पर टीम ने जाल बिछाया। डीआरएम कार्यालय के पास एक युवक कार्टन लेकर जाते दिखा, इशारा मिलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। कार्टन में साबुन का पैकेट रखा था। जिसके अंदर हेरोइन को छिपाकर रखा गया था। गिरोह में शामिल लोगों की तलाश जारी इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से लगातार पूछताछ की जा रही है। कहां से लेकर आया था, कहां डिलीवरी देने जा रहा था। इस धंधे में कौन-कौन शामिल है। इसका पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *