![]()
‘मेरी बेटी के 10वीं में 72 फीसदी मार्क्स थे। मैं घरों में झाड़ू-पोंछा करती हूं, पति पेशे से ड्राइवर हैं। कमाई इतनी होती नहीं की, दो बेटों की पढ़ाई और घर का खर्च चल सके। इसलिए बेटी मुजफ्फरपुर में काम करके पैसे घर भेजती थी। वो दो भाइयों की पढ़ाई का खर्च उठा रही थी, ऐसे में मेरी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती।’ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजडीहपुर की रहने वाली डांसर सारिका पाल उर्फ मुस्कान की मां गीता ने बुधवार को मुजफ्फरपुर में ये बातें कही। दरअसल, मंगलवार दोपहर मुजफ्फरपुर के चतुर्भुज स्थान रेड लाइट एरिया में एक मकान के कमरे से डांसर की लाश फंदे से लटकी मिली थी। मृतका की पहचान 22 साल की सारिका पाल उर्फ मुस्कान के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मौके पर एफएसएल की टीम ने साक्ष्य इक्कठा किया। पुलिस फिलहाल उसे सुसाइड मान रही है। लेकिन बुधवार को बेटी का शव लेने SKMCH में पोस्टमार्टम हाउस के पास पहुंची सारिका की मां ने जो कहानी बताई, वो हत्या की ओर इशारा कर रहा है। घटनास्थल की दो तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए यूपी की रहने वाली सारिका पाल की कहानी सारिका की मां गीता ने बताया कि सारिका के दो छोटे भाई हैं, दोनों पढ़ाई करते हैं। एक भाई 11वीं में, जबकि दूसरा 5वीं क्लास में है। मेरी एक ही बेटी थी, वो सबसे बड़ी थी। सारिका पढ़ने में बहुत तेज थी। यूपी बोर्ड से 72 प्रतिशत मार्क्स के साथ हाईस्कूल पास की। कोई ट्यूशन, कोई कोचिंग नहीं कराया। सारिका की मां के अनुसार वो 2 साल पहले ही लखनऊ से मुजफ्फरपुर आई थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम मुझे सूचना मिली थी कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है। सूचना के बाद हम लोग शाम को ट्रेन पकड़कर मुजफ्फरपुर आए। सबसे पहले मैं शुक्ला रोड पहुंची। फिर जिस नंबर से हम लोगों को घटना की सूचना दी गई थी, उस नंबर पर कॉल करके बताया कि हम लोग आ गए हैं। जिसने हमलोगों को कॉल किया था, उनके घर पहुंचे। पता चला कि बेटी की डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में है। फिर हम लोग अस्पताल आए। सारिका ने कहा था- मेरी फ्रेंड ने मुजफ्फरपुर में जॉब के बारे में बताया है गीता ने कहा कि दो साल पहले सारिका ने बताया था कि उसकी कोई सहेली है, जिसने उससे कहा था कि मुजफ्फरपुर में जॉब मिल जाएगी। इसके बाद उसने हम लोगों को बताया तो हम लोगों ने उसे मुजफ्फरपुर भेज दिया। वो यही कहकर आई थी कि जो कमाऊंगी, उससे दोनों भाई पढ़ाई कर लेंगे। ‘यकीन ही नहीं होता कि उसने सुसाइड की है’ मृतका की मां ने बताया कि 2 अगस्त की शाम को कॉल नहीं आया। मेरे फोन में बैलेंस नहीं था, इसलिए मैं भी कॉल नहीं कर पाई। मंगलवार दोपहर बाद पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस मामले में एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
'10वीं में 72% मार्क्स, भाइयों की जिम्मेदारी उठा रही थी':मुजफ्फरपुर में फंदे से लटकी डांसर की मां बोली- बेटी सुसाइड नहीं कर सकती
