![]()
भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र में 13 साल की किशोरी से गैंपरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। डर से पुलिस को जानकारी नहीं दे पाए। घटना 1 अगस्त की है। मामले का खुलासा अब हुआ है। गांव के ही 2 नाबालिगों पर रेप का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। ‘बहाने पर घर पर बुलाया’ पीड़िता ने बताया कि 1 अगस्त की दोपहर दोनों आरोपियों ने मुझसे कहा कि तुम्हारी मां ने बोला है कि मेरे यहां से गोइठा ले जाओ। जब वहां पहुंची तो उनलोगों ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। हाथ-पैर बांधकर गलत काम किया। किसी को नहीं बताने की धमकी देकर दोनों वहां से फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंची। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी। ‘जान से मारने की धमकी दी गई’ वहीं, पीड़िता के पिता ने कहा कि हमलोग खेत में रोपनी करने गए थे। इसी बीच दोनों लड़कों ने गोएठा देने के बहाने उसे घर बुलाया और बारी-बारी से रेप किया। जब घर आए तो बच्ची ने रोते हुए सारी बात बताई। जब हमलोग लड़कों के परिवार से पूछने गए थे, तब उनलोगों ने डरा-धमका कर भगा दिया। दो दिनों तक हमलोग बर्दाश्त करते रहे, उसके बाद मेरे घर में घुसकर जबरन गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दिया गया। फिर हमलोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की है। जांच में जुटी पुलिस प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार को पीड़िता का आरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Source link
भोजपुर- 13 साल की लड़की से गैंगरेप:गांव के 2 लड़कों ने बहाने से घर बुलाया, हाथ-पैर बांधकर किया गलत काम; जान से मारने की धमकी
