Headlines

बिहार म्यूजियम के स्थापना दिवस पर सजेगी कला की दुनिया:अमेरिका से लौटी 101 दुर्लभ मिथिला पेंटिंग्स लगेंगी, मुख्यमंत्री करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन




बिहार म्यूजियम का स्थापना दिवस 7 अगस्त को मनाया जाएगा। इसे लेकर खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इस अवसर पर कलाकार राजेश राम की विशेष कला प्रदर्शनी ‘कागज की कश्ती: रीट्रेसिंग मेमोरीज ऑफ बॉयहुड’ प्रदर्शित किए जाएंगे। वहीं, पटना म्यूजियम में अमेरिका से वापस लाई गई मिथिला पेंटिंग के 101 दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी ‘द टाइमलेस आर्ट ऑफ मिथिला’ सबसे खास आकर्षण होगी। 7 अगस्त से 6 अक्टूबर तक कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी बिहार म्यूजियम के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मौके पर देश के नामचीन और कालजयी कलाकारों की चुनिंदा कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बिहार म्यूजियम में 7 अगस्त से 6 अक्टूबर तक देश के प्रमुख कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। वहीं, पटना म्यूजियम में 7 अगस्त से 20 सितंबर तक मिथिला पेंटिंग की दुर्लभ प्रदर्शनी आयोजित होगी। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को भारतीय कला और संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ना है। अमेरिका से लौटी दुर्लभ मिथिला पेंटिंग्स होंगी प्रदर्शित संग्रहालय प्रशासन के अनुसार, 1970 के दशक में मिथिला पेंटिंग की 100 से अधिक कलाकृतियां अमेरिका चली गई थीं। अब इन्हें बिहार वापस लेकर आया गया है। वहीं, कला प्रदर्शनी ‘कागज की कश्ती’ आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में उनकी चुनिंदा मूर्तियां और कलाकृतियां प्रदर्शित होंगी। आयोजन के दौरान कलाकार स्वयं भी मौजूद रहेंगे और आगंतुकों को अपनी कला, उसकी तकनीक और बारीकियों के बारे में जानकारी देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *