Headlines

Mumbai Ghatkopar Assault Case | 8 Booked For Attacking Youth With Bottle


  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Ghatkopar Assault Case | 8 Booked For Attacking Youth With Bottle

मुंबई 4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के घाटकोपर वेस्ट में एक मॉल के पास एक युवक और उसकी महिला दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों के एक समूह ने युवक को लात-घूंसों से पीटा। एक आरोपी ने उसके सिर पर स्टील की बोतल से हमला किया।

महिला दोस्त के साथ भी हाथापाई की गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह अपनी महिला दोस्त से मिलने घाटकोपर गया था। महिला को युवकों का एक समूह बार-बार परेशान कर रहा था। घटना के दिन दोनों एक गार्डन में थे, तभी समूह के लड़कों ने उनके साथ गाली-गलौज और बहस शुरू कर दी।

युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। मामले में मुंबई पुलिस ने 8 लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के माता-पिता को नोटिस जारी किए हैं। दोनों घायलों ने अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गार्डन में फोटो खींचते समय दोबारा हुआ विवाद

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसी दिन बाद में वह अपनी महिला दोस्त के साथ गार्डन में फोटो खींच रहा था। तभी वही समूह वहां पहुंच गया। आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ दोबारा गाली-गलौज की और हाथों व लातों से मारपीट की। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

स्टील की बोतल से युवक के सिर पर हमला

शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उसने युवकों की हरकतों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान एक युवक ने स्टील की बोतल से उसके सिर पर वार किया। उसकी महिला दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद दोनों इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।

8 लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज

घाटकोपर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के माता-पिता को नोटिस दिए हैं। मामले की जांच जारी है।

कुर्ला में पुरानी रंजिश के चलते 40 वर्षीय व्यक्ति पर फायरिंग

मुंबई में पिछले सप्ताह कुर्ला वेस्ट के मकड़वाला कंपाउंड में फायरिंग की घटना भी हुई थी। बुधवार दोपहर करीब 12:40 बजे हुई इस घटना में 40 वर्षीय विनोद मल्लप्पा पवार घायल हो गए थे। यह मामला विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते आरोपी ने विनोद पवार पर गोली चलाई। घटना के बाद उन्हें भाभा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *