Headlines

खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर 20 पौंड का केक काटा:1101 दीपों से जगमगाया मंदिर, बिहारशरीफ के विकास नगर स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़




बिहारशरीफ शहर के विकास नगर (वार्ड नंबर 23) स्थित खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार शाम बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया और मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। जन्मोत्सव के दौरान 20 पौंड का केक काटा गया। वहीं, मंदिर परिसर में 1101 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। 20 पौंड का केक काटा, 1101 दीप जलाए जन्मोत्सव के आयोजन में श्याम भक्त आनंद के सौजन्य से दीये और तेल उपलब्ध कराए गए थे। इनसे मंदिर परिसर में 1101 दीप जलाए गए। केक काटने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण शुरू हुआ। रात 12:02 बजे तक साबूदाने की खीर का प्रसाद लगातार बांटा जाता रहा। इस दौरान भक्तों में खासा उत्साह दिखा। 30 नवंबर से फिर शुरू होगा मंदिर निर्माण श्याम परिवार ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं का विश्वास और सहयोग लगातार मिल रहा है। मंदिर निर्माण के संबंध में उन्होंने बताया कि अब तक 86 पाइलिंग का काम पूरा हो चुका है। दीपावली और छठ महापर्व के कारण निर्माण कार्य कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। इसे आगामी 30 तारीख से फिर शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छठ महापर्व के पहले अर्घ्य से एक दिन पूर्व यहां भगवती स्थान का भी उद्घाटन कराया गया था। मंदिर निर्माण पूरा करना ट्रस्ट का लक्ष्य खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कृष्णनंदन जी ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जल्द से जल्द बाबा के भव्य मंदिर का निर्माण पूरा करना है। जन्मोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णनंदन जी के अलावा नए सेवादारों और सदस्यों धीरज जी, गुर्जर जी, राजेश जी सहित अन्य श्याम प्रेमियों का योगदान रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *