![]()
पश्चिम चंपारण में पालना घर योजना के तहत छह कर्मियों की नियुक्ति की गई है। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने अपने कार्यालय में सभी को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें तीन क्रेच वर्कर और तीन सहायक क्रेच वर्कर शामिल हैं। क्रेच वर्कर के पद पर सोनी कुमारी, निशा कुमारी और आभा कुमारी नियुक्त हुई हैं। वहीं, सहायक क्रेच वर्कर के पद पर बबिता कुमारी, मुखरानी कुमारी और अल्विनाह खातून को नियुक्ति पत्र दिया गया। कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल यह योजना महिला एवं बाल विकास निगम के तहत संचालित है। इसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के लिए पालना घर में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बच्चों के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश डीएम तरनजोत सिंह ने नवनियुक्त कर्मियों से बच्चों की सुरक्षा, देखभाल, पोषण और जरूरतों का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय व्यवहार करने और अपनी जिम्मेदारी संवेदनशीलता से निभाने का निर्देश दिया। नियुक्ति पत्र मिलने पर कर्मियों ने जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की बात कही।
Source link
पश्चिम चंपारण में पालना घर को 6 कर्मियों की नियुक्ति:डीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र, कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल की सुविधा
