Headlines

किसान मेले में लोकनृत्य और हिंदी रैप पेश:कटिहार में कलाकारों ने जैविक खेती और नशामुक्ति का संदेश दिया, DM ने किया सम्मानित




कटिहार। संयुक्त कृषि भवन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी 2026 के दौरान 19 और 20 नवंबर की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कला एवं संस्कृति विभाग के अम्रापाली प्रशिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं। शास्त्रीय नृत्य, लोकगीत और सामूहिक लोकनृत्य की प्रस्तुति सानवी कुमारी ने शास्त्रीय नृत्य पेश किया। स्नेहा और प्रपु ने लोकगीत गाए। राग और शुभ ध्वनि पर सामूहिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। राणा कुमार, अर्जुन कुमार, नीनू शर्मा और निशु कुमारी ने स्टॉल गीतों की प्रस्तुति दी। हिंदी रैप के जरिए जैविक खेती और नशामुक्ति का संदेश मुशापुर, कोढ़ा निवासी हर्ष कुमार ने हिंदी रैप के माध्यम से जैविक खेती और नशामुक्ति का संदेश दिया। उन्होंने किसानों और युवाओं से जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाने, रासायनिक इनपुट का संतुलित इस्तेमाल करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने की अपील की। जिलाधिकारी समेत अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, वरीय उप समाहर्ता अभिषेक रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता और आत्मा के उप परियोजना निदेशक शशिकांत झा मौजूद रहे। सुश्री दीक्षा कुमारी, रश्मि कुमारी, प्रिया कुमारी, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और किसान भी शामिल हुए। कलाकारों को मोमेंटो देकर किया सम्मानित कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और अन्य अधिकारियों ने कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम कृषि और ग्रामीण जीवन से जुड़े आयोजनों को जीवंत बनाते हैं। साथ ही युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *