Headlines

पंजाब का युवा बना कनाडा स्कूल बोर्ड का वाइस-चैयरमैन:46 स्कूलों के बोर्ड की संभाली जिम्मेदारी, मोगा के रहने वाले, पंजाबी छात्रों को मिलेगा फायदा




पंजाब के मोगा जिले से संबंध रखने वाले 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ अर्श कलेर ब्रिटिश कोलंबिया के एबट्सफोर्ड स्कूल डिस्ट्रिक्ट के बोर्ड ऑफ एजुकेशन के सर्वसम्मति से वाइस चैयरमैन चुने गए। विदेश में किसी एजुकेशन बोर्ड में ऊंचे पद पर पहुंचने वाले अर्श सबसे कम उम्र के और पहले पंजाबी बने हैं। मोगा के गांव चूहड़ चक्क से अर्श के माता-पिता कनाडा गए थे और अर्श वहीं पर पैदा हुए और एबट्सफोर्ड स्कूल से पढ़कर ग्रेजुएट हुए। 3 नवंबर 2026 को हुए चुनाव के बाद उन्होंने शपथ ग्रहण की है। स्कूल बोर्ड के अंडर 46 स्कूलों के 20 हजार स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं, इसमें से 10 हजार के लगभग पंजाब मूल के छात्र हैं। पंजाबी स्टूडेंट्स को होगा फायदा अर्श के बोर्ड का वाइस चैयरमैन बनने का फायदा सीधा पंजाबी स्टूडेंट्स को होगा। स्कूलों में पंजाबी भाषा को पढ़ाने के लिए नियम बनने की संभावना है। खुद पंजाबी मूल का प्रतिनिधि वाइस-चेयर होने से छात्र और माता-पिता बेझिझक अपनी समस्याएं रख सकेंगे। अर्श कलेर पहले से ही अपने स्माइल्स थ्रू सेवा फाउंडेशन के जरिए छात्रों को स्कॉलरशिप देने पर काम कर रहे हैं। बोर्ड में जाने से ज्यादा पंजाबी स्टूडेंट्स को इसका फायदा मिल सकता है। 4 साल के लिए बोर्ड में रहकर करेंगे काम
अर्श सहित बोर्ड के 7 निर्वाचित ट्रस्टियों ने 4 साल (2026–2030) के कार्यकाल के लिए पदभार संभाला। इस बैठक में रोंडा पॉल्स को बोर्ड का चेयर और अर्श कलेर को वाइस-चैयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह बोर्ड 46 स्कूलों में पढ़ रहे 20 हजार से अधिक छात्रों के भविष्य और शैक्षणिक नीतियों का निर्धारण करता है। अक्टूबर 2025 में चुने गए थे ट्रस्टी
अर्श कलेर इससे पहले अक्टूबर 2025 के उपचुनाव में पहली बार स्कूल ट्रस्टी चुने गए थे। इसके बाद 17 अक्टूबर 2026 को हुए स्थानीय आम चुनावों में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। अपने पहले साल के दौरान उन्होंने स्कूलों में बढ़ती छात्र संख्या, बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक पैसे के सही उपयोग और छात्रों को ग्रेजुएशन के बाद स्किल्ड करने के मुद्दों पर काम किया। समाजसेवा से शिक्षा नीति तक का सफर
अर्श कलेर की पहचान युवा नेता तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एबट्सफोर्ड में समाजसेवा के क्षेत्र में नामी चेहरा हैं। राजनीति के अलावा वे आर्थिक तंगी और अन्य परेशानियों से जूझ रहे परिवारों की मदद करते हैं। इसके साथ ही वे स्माइल्स थ्रू सेवा फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। यह संस्था बच्चों में न्यूट्रिशियन की कमी को दूर करने और समाजसेवा में योगदान देने वाले मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देने के लिए फंड जुटाती है। अर्श इससे पहले फ्रेजर वैली इंडो-कैनेडियन बिजनेस एसोसिएशन’ के सचिव रह चुके हैं। पंजाबी स्टूडेंट्स को मिल सकते ये फायदे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *