Headlines

मुजफ्फरपुर के ज्वेलरी बाजारों में सुरक्षा बढ़ाई:सोनारपट्टी में पुलिस का जांच अभियान, सादे कपड़ों में तैनात हुए पुलिस वाले




बेतिया के ज्वेलरी शोरूम से करीब 40 करोड़ रुपए का सोना लूटे जाने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने ज्वेलरी बाजारों की सुरक्षा बढ़ा दी है। गुरुवार को टाउन एसडीपीओ-1 सुरेश कुमार के नेतृत्व में शहर की सोनारपट्टी में जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने दुकानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और बाजार में आने-जाने वाले लोगों की जांच की। ज्वेलरी दुकानों और बड़े शोरूम के आसपास निगरानी बढ़ाई गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने सशस्त्र पुलिस बल भी लगाया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है सुरेश कुमार ने बताया कि ज्वेलरी दुकानों और शोरूम की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। वाहनों की लगातार जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। गरीबस्थान मंदिर से सोनारपट्टी तक वाहन जांच अभियान तेज किया गया है। यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जा रहा है। वाहन जांच चलता रहेगा उन्होंने बताया कि कई दुकानदारों ने सुरक्षा के लिए निजी गार्ड रखे हैं। इनमें कुछ सशस्त्र गार्ड भी हैं। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। बेतिया की घटना के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए सतर्क है। संवेदनशील व्यावसायिक इलाकों में निगरानी और वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *