Headlines

किशनगंज में आग से घर जलकर राख:3 मवेशियों की जिंदा जलकर मौत, अनाज-कपड़े और बर्तन समेत लाखों की संपत्ति नष्ट




किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड की चुरली पंचायत के भट्टा बस्ती बिरनाबाड़ी गांव में गुरुवार को अचानक आग लगने से मोहम्मद जमील का घर पूरी तरह जल गया। हादसे में घर में बंधे तीन मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। अनाज, कपड़े, बर्तन और बिस्तर समेत लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गई। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और खाने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर बुझाई आग घर से आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर ठाकुरगंज अग्निशमन विभाग की टीम और कुर्लिकोट थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में मदद की। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घर का सामान और अनाज भी जलकर राख आग में जमील की पूरी गृहस्थी जल गई। घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन और बिस्तर समेत अन्य सामान नष्ट हो गए। तीन मवेशियों की भी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार बेघर हो गया है। खाने-पीने और रहने की व्यवस्था भी नहीं बची है। जांच के बाद मिलेगा मुआवजा घटना की जानकारी अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार को दी गई है। उन्होंने दैनिक भास्कर को बताया कि घटनास्थल की जांच कराई जाएगी। इसके बाद आपदा प्रबंधन के नियमों के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने की तत्काल राहत की मांग गुरुवार दोपहर पंचायत समिति प्रतिनिधि इम्तियाज आलम मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासन से तत्काल मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इलाके में दमकल की पर्याप्त व्यवस्था होती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। वहीं, वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवार मोहम्मद आमिर ने भी परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर से जो भी सहायता संभव होगी, वह दिलाने का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द राहत सामग्री और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *