Headlines

गतिविधियों के लिए तय पैसे से शिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा:खेलकूद, युवा एवं ईको क्लब और विज्ञान प्रदर्शनी की राशि का बदला मद




सरकारी स्कूलों में बच्चों की खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और विज्ञान प्रदर्शनी के लिए निर्धारित 70.15 लाख रुपए अब शिक्षकों के प्रशिक्षण पर खर्च होंगे। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने जिले में इन गतिविधियों के लिए आवंटित पूरी राशि का मद बदल दिया है। अब यह राशि प्रखंड संसाधन केंद्रों से वापस लेकर शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों को आवंटित की जाएगी। परिषद के राज्य परियोजना निदेशक नवदीप शुक्ला ने 13 नवंबर को इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के तहत खेलकूद, युवा एवं ईको क्लब, प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुस्तक मेला और जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुस्तक मेले के लिए आवंटित राशि को वापस लेने का निर्देश दिया गया है। इस राशि को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बीआईईटी, पीटीईसी एवं सीटीई को शिक्षक प्रशिक्षण के लिए आवंटित किया जाएगा। भागलपुर में खेलकूद गतिविधियों के लिए 43.60 लाख रुपए निर्धारित थे। युवा एवं ईको क्लब के लिए 21.80 लाख, प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुस्तक मेले के लिए 4.25 लाख और जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुस्तक मेले के लिए 50 हजार रुपए आवंटित किए गए थे। इन चारों मदों की कुल राशि 70.15 लाख रुपए है। अब पूरी राशि शिक्षक प्रशिक्षण के मद में खर्च होगी। विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन पर भी इसका असर पड़ेगा राशि का मद बदलने से स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं, युवा एवं इको क्लब की गतिविधियों और विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन पर असर पड़ेगा। युवा एवं ईको क्लब के तहत पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संबंधी गतिविधियां भी प्रभावित हो सकती हैं। विज्ञान प्रदर्शनी के लिए मॉडल बनाने और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ सकता है। शिक्षक प्रशिक्षण और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए राशि आवंटित करना अच्छी पहल है। जरूरी है कि इस राशि का सही और पारदर्शी तरीके से उपयोग हो। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिले, ताकि उनकी कार्यक्षमता बढ़े और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। खेलकूद, विज्ञान प्रदर्शनी और पुस्तक मेले जैसी गतिविधियां भी विद्यालयों में नियमित रूप से होनी चाहिए। – प्रेम प्रकाश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार स्टेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *