Headlines

'विपक्ष से मर्यादा की उम्मीद रखना हास्यास्पद है':गयाजी में एमएलसी असरफ ने कहा- सुर्खियों में बने रहने के लिए अनापशनाप बयानबाजी करते




बिहार विधान परिषद के नए सदस्य मनोनीत होने के बाद पहली बार गयाजी पहुंचे लोजपा (रामविलास) नेता असरफ अंसारी। स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। करीब 2 घंटे से उनका इंतजार कर रहे समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
​नेता ने कहा कि गयाजी उनकी कर्मभूमि रही है। यहां के लोगों से उनका दिल का और पुराना रिश्ता है। अपने परिजन और समर्थकों के बीच आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। ​विपक्ष और तेजस्वी यादव के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष से मर्यादा की उम्मीद रखना हास्यास्पद है। पांच दिन सदन चलने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष वहां मौजूद नहीं रहे। विपक्ष को बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। वे केवल राजनीतिक सुर्खियों में बने रहने के लिए अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। ‘जो दोषी होंगे उनपर कार्रवाई तय’ ​राजद नेता तेज प्रताप यादव से जुड़ी कानूनी कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। किसी भी घटना की जांच निष्पक्ष तरीके से होती है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। ​छात्र आंदोलनों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री और हमारे पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान छात्रों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं। समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा, लेकिन छात्रों के आंदोलन के बीच उपद्रवी तत्वों का हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है।
गयाजी में ​स्टील प्लांट के निर्माण पर दिया भरोसा
​गयाजी में स्टील प्लांट लगाने के मुद्दे पर उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया को यह प्लांट लगाना है। पूर्व मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। जगह को लेकर कोई विवाद नहीं है। पार्टी का पूरा प्रयास रहेगा कि उसी स्थान पर जल्द से जल्द स्टील प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *