.
पूरे बिहार में छठ महापर्व की रौनक है। आज दूसरा दिन है। खरना में गुड़ की खीर का प्रसाद बन रहा है, कल अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। त्योहार के बीच राजनीति जारी है, ब्रिज का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखने को लेकर कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। बेगूसराय में सुहारात की जिद कर रहे पति की पत्नी ने पीटकर हत्या कर दी। वहीं जमुई में पति-बच्चों को कमरे में बंद कर महिला खुद फंदे से लटक गई।
चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
1- छठ का आज दूसरा दिन, बाजार में लगी भीड़ महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। व्रती खरना का प्रसाद बना रही हैं, जिसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। भीड़ के कारण पटना के जेपी गोलंबर के पास करीब 2किमी लंबा जाम लगा है। वही दीघा घाट जाने के सारे रास्ते हैवी ट्रैफिक के कारण ब्लॉक है। दीघा घाट 3 किमी लंबा है, जहां सबसे अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। छठ व्रती और श्रद्धालु संत माइकल स्कूल से लेकर दीघा नहर रोड के बीच किसी भी रास्ते से घाट पहुंच सकेंगे। यहां 7 हजार गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पूरी खबर पढ़ें।

2- मोदी के उद्घाटन से पहले ‘नीतीश सेतु’ पर कंट्रोवर्सी बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल के नामकरण को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि राज्य सरकार ने इस पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। हालांकि, अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पुल के नामकरण पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राघोपुर पुल का नाम ‘सामाजिक न्याय सेतु’ होना चाहिए या फिर लालू प्रसाद यादव के नाम पर रखा जाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें।
3- सुहागरात के लिए दबाव बनाने पर दूल्हे की हत्या बेगूसराय में शादी के साढ़े चार महीने तक पत्नी के साथ सुहागरात मनाने की जिद कर रहे दूल्हे की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप दुल्हन के जीजा और मृतक के चचेरे भाई पर लगा है। घटना क्षेत्र परिहारा थाना क्षेत्र स्थित परिहारा गांव की है। मृतक की पहचान राजा चौधरी के बेटे अभय कुमार उर्फ विशाल (30) के रूप में की गई है। मृतक की मां ने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। नाराज होकर दुल्हन के जीजा ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पूरी खबर पढ़ें। 4- पति-बच्चों को कमरे में बंद कर फंदे से लटकी पत्नी जमुई में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति और बच्चे को कमरे में बंद किया और फिर बरामदे पर फंदे से लटक गई। महिला का शव घर के बाहर दुपट्टे के लटका मिला है। मृतका की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी धनराज महतो की पत्नी प्रेमलता देवी (30) के रूप में हुई है। वह जीविका समूह से काम करती थी।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात प्रेमलता ने अपने पति और बच्चे को कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद वह घर के बाहर बरामदे में चली गई थी।पूरी खबर पढ़ें।

कल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर की मुलाकात हुई थी।
5- सम्राट चौधरी से मुलाकात पर प्रशांत किशोर का तंज जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पटना में हुई मुलाकात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुलाकात पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रवींद्र किशोर सिन्हा के श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान हुई थी। यह केवल सामाजिक और राजनीतिक शिष्टाचार के तहत हुई मुलाकात थी। इसका मतलब यह नहीं है कि वे मुख्यमंत्री या सरकार का विरोध करना बंद कर देंगे। प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा, ‘हमारे मिलने से सम्राट चौधरी सातवीं फेल से पीएचडी नहीं हो जाएंगे। अगर उन पर अपराध के आरोप हैं या मैंने उन्हें अपराधी बताया है, तो कल से उन्हें ऋषि-मुनि बताने नहीं लगूंगा।’ पूरी खबर पढ़ें।
6- वर्चस्व की लड़ाई में हवलदार के बेटे की हत्या ‘मेरा बेटा ऋतिक, आरोपी अमृतांशु और प्रिंस बाबा बचपन से दोस्त थे। तीनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। मैंने अपने बेटे को सोने की चेन खरीदकर दी थी, जबकि उसके पिता ने उसे बुलेट बाइक दिलाई थी। ऋतिक ब्रांडेड कपड़े पहनता था और उसका रहन-सहन अच्छा था। इसी बात को लेकर अमृतांशु और प्रिंस उससे जलने लगे थे। धीरे-धीरे ये जलन दुश्मनी में बदल गई।
अमृतांशु और प्रिंस बाबा ने मेरे बेटे को मैसेज भी किया था कि तुम सोने की चेन और गाड़ी का दिखावा करते हो, ये ठीक नहीं है। दोनों ने अपने अन्य दोस्तों के साथ वर्चस्व की जंग में मेरे बेटे की हत्या की है।’ भोजपुर के रहने वाले ऋतिक सिंह राजपूत की मां सरिता देवी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ये बातें कही। पूरी खबर पढ़ें।
7- बंद घर से 10 लाख कैश और गहने चोरी पटना के बिहटा में बंद घर का ताला तोड़कर चोर 10 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने ले गए। परिवार के घर लौटने पर कमरे का सामान बिखरा मिला और बक्से में रखे रुपए व गहने गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह घटना बिहटा नगर परिषद के राघोपुर वार्ड नंबर-15 में चीनी मिल ओपी क्षेत्र में हुई। FSL और डॉग स्क्वायड टीम ने जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें।

8- पैसे के लेन-देन में पार्टनर की गोली मारकर हत्या अररिया में पैसे के लेनदेन में एक कारोबारी ने शुक्रवार की देर रात अपने पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों शहर के जीरोमाइल स्थित एक रेस्टूरेंट में बैठे थे। इसी दौरान पैसे को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मृतक की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिकटिया निवासी मंगल कुमार (25) के रूप में हुई है। वह गिट्टी-बालू का कारोबार करता था। पुलिस ने आरोपी पार्टनर मो. असगर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई है। पूरी खबर पढ़ें।
9- जुआ अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला पटना के बाइपास थाना क्षेत्र में जुआ अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने ASI सरयू प्रसाद को घेरकर खेत में ले गए और उनकी जमकर पिटाई की। हमले में उनके सिर में चोट आई। मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।
10- संध्या अर्घ्य के दिन बिहार के आसमान में मौसम साफ रहेगा
बिहार में कल संध्या अर्घ्य के दिन मौसम रहेगा साफ, धूप खिलने और बारिश की संभावना बेहद कम, दिन में हल्की गर्माहट के बीच शाम को ठंड का अहसास होगा। कल सबसे पहले किशनगंज में सूर्यास्त होगा।

