Headlines

बक्सर में नो एंट्री तोड़कर घुसे 51 ट्रक पकड़े गए:परिवहन विभाग ने लगाया 4.01 लाख रुपए जुर्माना, सुबह 6 से रात 11 बजे तक रोक




बक्सर में नो एंट्री के नियमों का उल्लंघन कर शहर में घुसे 51 ट्रकों को परिवहन विभाग ने गुरुवार सुबह पकड़ा। इन पर कुल 4 लाख 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत रमानिया के नेतृत्व में नई सड़क स्थित आईटीआई मैदान के आसपास जांच अभियान चलाया गया। प्रतिबंधित समय में शहर में घुसे ट्रक डीटीओ प्रशांत रमानिया ने बताया कि शहर को जाम से बचाने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद प्रतिबंधित समय में ट्रकों के शहर में आने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद विभाग ने निगरानी अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहनों को पकड़ा। अलग-अलग रास्तों पर तय है नो एंट्री अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश के अनुसार, चौसा की तरफ से बक्सर शहर आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रोक है। वहीं, वीर कुंवर सिंह सेतु के गोलंबर से शहर की ओर ट्रकों के प्रवेश पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है। ट्रकों की आवाजाही से लगता है जाम निर्धारित समय में भारी वाहनों के शहर में प्रवेश करने से मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है। इससे आम लोगों, छोटे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रकों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान डीटीओ प्रशांत रमानिया ने कहा कि नो एंट्री के नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों को निर्धारित समय का पालन करना होगा। शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *