Headlines

राजा नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित:जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने और जयंती-पुण्यतिथि पर सार्वजनिक अवकाश की मांग




औरंगाबाद में रमेश चौक के पास राजा नारायण सिंह पार्क में उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने और जयंती या पुण्यतिथि पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा नारायण सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष और विशेष लोक अभियोजक राजा नृपेश्वर नारायण सिंह ने की। लोगों ने पार्क में लगी राजा नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
वक्ताओं ने राजा नारायण सिंह के जीवन और संघर्ष पर बात की। उन्होंने कहा कि राजा नारायण सिंह ने अंग्रेजों का सामना किया था। वक्ताओं के मुताबिक, सोन नदी पार करते समय उन्होंने सैकड़ों अंग्रेजों को पानी में डुबोकर मार दिया था।
सभा में ट्रस्ट के सदस्य कुमार चंद्रेश्वर नारायण सिंह, मानवेंद्र नारायण सिंह, सोमेंद्र नारायण सिंह, अधिवक्ता नागेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, कुणाल सिंह, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, विनय कुमार मिश्रा और पवई निवासी कमलेश सिंह मौजूद थे। कामता पासवान सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *