![]()
बांका के रजौन थाना क्षेत्र के बामदेव बाजार स्थित धर्मेंद्र ज्वेलर्स में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान मालिक धर्मेंद्र कुमार ने करीब एक किलो चांदी और तीन ग्राम सोने के आभूषण चोरी होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और डॉग स्क्वायड की मदद से सर्च अभियान चलाया। दुकान मालिक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान के अंदर सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। गुरुवार को जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और आभूषण गायब थे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… डॉग स्क्वायड से कराई गई जांच घटना की सूचना मिलने पर एसआई प्रभात कुमार और संजय प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। पुलिस और डॉग स्क्वायड ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दुकानदार ने 1KG चांदी चोरी होने का लगाया आरोप धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, दुकान में करीब एक किलो चांदी और तीन ग्राम सोना रखा हुआ था, जो चोरी हो गया। हालांकि, चोरी गई संपत्ति की मात्रा की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने दुकानदार से सोना-चांदी से संबंधित कागजात मांगे हैं। पुलिस कर रही मामले की जांच थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही चोरी गई संपत्ति की वास्तविक मात्रा स्पष्ट हो सकेगी।
Source link
ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर गहने चोरी:बांका-बामदेव बाजार में वारदात, दुकानदार ने 1KG चांदी-3GM सोना गायब होने का लगाया आरोप
